श्री गल्ला किराणा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया पूर्व सभापति के.के. गुप्ता का सम्मान

 


डूंगरपुर। श्री गल्ला किराणा एसोसिएशन  द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गुजरात सरकार द्वारा पुर्व नगर परिषद सभापति व स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक के.के. गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर पूर्व सभापति के.के.गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि सुधारने का यह सही समय एवं अवसर है। यह अभियान न केवल नागरिकों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने बल्कि हमारे देश की छवि स्वच्छता के लिए तत्परता से काम कर रहे देश के रूप में बनाने में भी मदद करेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि गुजरात में डूंगरपुर का स्वच्छता का डंका बजा हैं। पूर्व सभापति के के गुप्ता ने सैकड़ों बार डूंगरपुर को सुशोभित किया हैं। देश के हर कोने में डूंगरपुर की अलग पहचान शहर वासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर देती हैं। 

इस दौरान अध्यक्ष सुखलाल जैन, प्रभुलाल पटेल, पवन दोशी, विजय पटवा, मोहनलाल नागदा, इंद्रलाल शाह, देवेंद्र नागदा, भानु सेवक, केशव लाल पटेल, संजय पटवा, अश्विन जैन, नरेंद्र सकानीय, निर्मल जैन, हिमांशु भावसार आदि मौजूद रहे।

---------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ