विमंदित बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस

 


उदयपुर। देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। एक तरफ जहां प्रशासनिक और सरकारी विभागों में झंडारोहण हुए, तो वहीं दूसरी ओर उदयपुर की एक स्वयंसेवी संस्था ने विमंदित बच्चों के साथ इस पर्व को मनाया। भव्य भारत सेना ने भुवाणा स्थित प्रयास संस्था पहुंचकर विमंदित बच्चों के बीच झंडा फहराया और मिठाइयां बांटी। भव्य भारत सेना के जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह रावल ने एक विमंदित बच्चे की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा करते हुए सभी के लिए एक महीने का राशन वितरण किया। सेना के संस्थापक धर्मेंद्र सिंह रावल ने बताया कि इन बच्चों के बीच पहुंचकर ऐसा लग रहा है मानो किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानने की प्रेरणा मिल रही हो।

-------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ