बसंत पंचमी पर 5000 मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण

 

- शहर के अलग- अलग चौराहों पर बांटे मास्क 

- लोगों को किया कोरोना से बचने लिए जागरूक 



उदयपुर। सकल जैन समाज की अग्रणी संस्थान श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ, भारतीय जैन संघटना लेडिज विंग एवं जैन जागृति सेन्टर लेडिज विंग की ओर से मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के मार्गदर्शन में शनिवार को बंसत पंचमी के अवसर पर 5000 मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। 

श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ शहर के अलग -अलग चौराहों पर मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित करते हुए किया। इस अवसर पर बीजेएस लेडिज विंग अध्यक्षा डॉ. शिल्पा पामेचा, जैन जागृति सेन्टर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा नीता छाजेड, सोनल सिंघवी, प्रियंका जैन, सोनाली जैन ने हाथों में मास्क से बने जैन ध्वज, स्वास्तिक, कलश, महावीर पालना लेकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया तथा मास्क व सेनेटाइजर को नियमित रूप से उपयोग लेने की जानकारी दी। 

बीजेएस लेडिज विंग की अध्यक्षा शिल्पा पामेचा ने बताया कि सदस्याओं ने शहर के देहली गेट, सूरजपोल, हाथीपोल, चेतक सर्कल, दुर्गा नर्सरी, फतहपुरा, सेक्टर 3, 4, 5 व 11 में मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया। इस दौरान भारती करणपुरिया, शशि सिरोया, सरोज जैन, डॉ. शशि चित्तौड़ा, सरोज जैन, भारती जैन, गरिमा धींग, मंजू मेहता, नीता धूपिया, आशा कोठारी, आशा अदा कोठारी का विशेष सहयोग रहा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ