उदयपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशानुसार जिले में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए जा रहे है।
मुख्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र पितलिया ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी बैंक की शाखाओं में वित्तीय साक्षरता के पोस्टर्स का प्रकाशन व जिले में कार्यरत दो वित्तीय साक्षरता कांसलर्स द्वारा प्रतिदिन 3-3 वित्तीय साक्षरता शिविरों में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इन शिविरों में वित्तीय शिक्षा संदेशो व वित्तीय साक्षरता के व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा। इस कार्यक्रम के तहत डिजिटल लेनदेन की सुविधा, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा व ग्राहको की सुरक्षा व सतर्कता जैसे विषयों के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। आरबीआई द्वारा नियुक्त जिले में क्रिसिल फाउण्डेशन के मार्फत प्रन्द्रह ब्लाक में नियुक्त एफएलसी इस दिशा में लोगो को जागरूक कर रहे है।
0 टिप्पणियाँ