डूंगरपुर। शहर के पास मंडवा पंचायत की सीमा पर स्थित घाटी तालाब में हो रही भराव एवं अतिक्रमण रोकने के लिए माण्डवा एवं आस पास के पंचायत के लोग, तालाब पर एकत्रित हुए। गाँव सभाए, घाटी तालाब संघर्ष समिति, जन एवं जल जंगल जमीन जन आंदोलन के नेतृत्व में लोगों ने तालाब की बचाव के लिए कुछ समय से हो रहे प्रयास के बारे में बात रखी। अतिक्रमण के खिलाफ जमकर नारे लगाए। साथ ही नरेगा के तहत तालाब विकास के बारे में चर्चा की। पंचायत तक रैली निकालकर पंचायत कोरम को अपनी समस्या से अवगत कराया, जल्द से जल्द घाटी तालाब को मॉडल तालाब के रूप विकसित करने एवं नरेगा में प्रस्ताव लेकर काम चालू करने की मांग रखी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद को 8 फरवरी को ज्ञापन देना तय किया गया। ज्ञापन में घाटी तालाब में हो रहे भराव कार्य और निर्माण कार्य को रोकने, तालाब में हुए अतिक्रमण और निर्माण को हटाए जाने के साथ शहर की सीमा पर बनाई जा रहे कॉलोनियों से निकलनें वाले गंदे पानी को तालाब में प्रवाहित कर गाँव के तालाबों को प्रदूषित नहीं करें ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ में माण्डवा पंचायत के विभिन्न गाँव सभाओं ने गाँव की चारागाह भूमि पर 35 साल से अधिक समय से बसे परिवारों को दिसंबर में निकले सरकारी आदेश के अनुसार सर्वे कर तहसीलदार के समक्ष पेश करने, उनकी आबादी के पट्टों के लिए मांग रखनें साथ ही इस मांग को पंचायत के सामने पेश कर पंचायत से कार्यवाही करनें का अनुरोध करनें आदि तय किया गया। धरनें में देवली बाई, प्रकाश रोत, अमरी बाई, मोहन रोत, मधुलिका, हीरालाल, जीवतलाल परमार आदि शामिल हुए। कमलाशंकर हड़ात ने संचालन किया।
कैप्शन :
घाटी तालाब बचाने निकाली गई रैली।
0 टिप्पणियाँ