लगातार पांचवें साल प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में शामिल
जयपुर। भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी एकीकृत सीसा-जस्ता-चांदी की सर्वोच्च उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने पहला ब्रोंज पदक जीता है और एसएंडपी ग्लोबल द्वारा लगातार पांचवें वर्ष प्रतिष्ठित सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में शामिल किया गया है। सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक एक प्रभावी गाइड है जो कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी पर गहन विश्लेषण प्रदान करती है। कंपनी की सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेंस उद्योग में शीर्ष पर है और यह दुनिया की सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में से एक है।
दुनिया के बाजार पूंजीकरण का 45 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करने वाली 2100 से अधिक कंपनियों ने कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी एसेसमेंट (सीएसए) में भाग लिया और कुल 7500 कंपनियों को ईयरबुक में शामिल करने के लिए जांचा गया। ईयरबुक में शामिल होने के लिए कंपनियों को अपने क्षेत्र के शीर्ष में 15 प्रतिशत में होना चाहिए और ऐसा स्कोर हासिल करना चाहिए जो पर्यावरण, सामाजिक और शासन दोनों मुद्दों पर अपने उद्योग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शीर्ष के 30 प्रतिशत के अंदर हो। सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे व्यापक व्यावसायिक सस्टेनेबिलिटी डेटाबेस में से एक है। इस ईयरबुक का उद्देश्य उन कंपनियों को पहचानना है जो सर्वश्रेष्ठ इन क्लास कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी प्रेक्टिसेस का प्रदर्शन करती है और दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केन्द्रित करती है।
0 टिप्पणियाँ