ब्रांड एम्बेसडर शहर में बाटेंगे कपड़ो की 20 हजार थैलियां
डूंगरपुर। सभापति अमृत कलासुआ की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर के स्वच्छ ब्रांड एम्बेसडर की एक बैठक का आयोजन हुआ। सिटी ब्रांड एम्बेसडर की दूसरी बैठक में सभापति अमृत कलासुआ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हमारा शहर फिर से नंबर बने और एक बार फिर स्वच्छता का ताज शहर को मिले जिसमे आमजन की जनसहभागिता को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा शहर एक बार फिर स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग ले रहा है और इस बार पहले से अधिक मेहनत करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इस बार का सर्वेक्षण 7500 अंको का होना है और इस बार पॉलीथिन मुक्त शहर के नंबर मिलेंगे जिसके लिए शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के साथ उसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगरपरिषद के साथ आम शहरवासी की भी है।बैठक में ब्रांड एम्बेसडर पृथ्वीराज जैन, ममता यादव, श्वेता जैन, प्रियंका चौबीसा, ऋचा कटारा, धीरज टेलर, शरद जोशी, विनय श्रीमाल, हर्षवर्धन जैन ने भी विचार प्रकट किये और पॉलीथिन मुक्त मेरा शहर अभियान में नगरपरिषद को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
0 टिप्पणियाँ