शादी कार्यक्रम में गंदगी करना पड़ा भारी
नगरपरिषद ने काटा चालान, वसूला 2000 का जुर्माना
डूंगरपुर - मंगलवार को टीम परिषद ने शहर में गंदगी फैलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला। सभापति अमृत कलासुआ एवं आयुक्त नरपतसिंह के निर्देश पर शहर के नए बस स्टेण्ड के पीछे शादी समारोह के बाहर गंदगी करने पर टीम परिषद द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 हजार रूपये का जुर्माना वसूला और भविष्य में गंदगी नहीं करने हेतु पाबंद किया। टीम परिषद के सफाई निरीक्षक रामसिंह राजावत के नेतृत्व में टीम परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रो में दुकानों के बाहर अतिक्रमण और शहर में गंदगी करने वालो पर कार्यवाही की जिसमे दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर बैठे व्यापारियों को अतिक्रमण न करने हेतु पाबन्द किया गया वही गंदगी कर रहे व्यापरियों को शहरी स्वच्छता बनाये रखने हेतु जागरूक किया। टीम में मांगीलाल,बलदेव ,राजा और करणसिंह मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ