चित्तौडगढ सेवा संस्थान की एक और लेबोरेट्री वैन तैयार

 चित्तौडगढ सेवा संस्थान की एक और लेबोरेट्री वैन तैयार

सांसद जोशी की प्रेरणा से अनवरत चल रहा अभियान


चित्तौडगढ। चित्तौडगढ सेवा संस्थान सेवा कार्य की कडी में बुधवार से एक और नया अध्याय जोडऩे जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए संस्थान अध्यक्ष गोविंद गोपाल ईनाणी ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ सेवा संस्थान सांसद सी.पी.जोशी की प्रेरणा से चिकित्सा क्षेत्र में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के लिए आपातकालीन उपकरणों से सुसज्जित क्रिटिकल केयर एंबुलेंस मय नवीनतम तकनीकी मशीनों द्वारा खून की जांच हेतु एक और मोबाइल निशुल्क लेबोरेटरी एंबुलेंस का अनावरण एवं शुभारंभ 26 जनवरी 11:00 बजे होटल पद्मनी में करने जा रहा है।

कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना करते हुए सादे समारोह में इसे जनता सेवा में समर्पित किया जा रहा है। उक्त निशुल्क मोबाइल लैबोरेट्री वैन का संचालन और रखरखाव पूर्व में संचालित वैन की भांति चित्तौडग़ढ़ सेवा संस्थान द्वारा ही किया जाएगा। संस्थान सचिव भरत माहेश्वरी ने बताया कि इस एंबुलेंस की लागत करीब 2 लाख रुपए है और इसमें करीब 5 से 6 लाख की एडवांस तकनीकी की मशीनों को स्थापित किया गया जो चित्तौडगढ लोकसभा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देगी।

उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक एंबुलेंस लैबोरेट्री वर्तमान में संचालित हो रही है। क्षेत्र की 100 से अधिक पंचायत मुख्यालय पर डेंगू और अन्य बीमारीयो के समय आम जनता के लिए नि:शुल्क जांचों द्वारा काफी सहायता प्रदान की गई। संस्थान द्वारा पूर्व में भी कोरोना काल के दौरान कई सेवा कार्य किये गये। 50 बेड का कोरोना वार्ड गोद लेकर उसमें ऑक्सीजन सहित सभी सुविधा मय भोजन अल्पाहार भी उपलब्ध करवाया। सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में वैन के माध्यम से आयुर्वेदिक काढा और कोरोना कीट वितरण भी किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ