एक चिकित्सकों सहित चार कार्मिक एवं 6 आश सहयोगनी हुई सम्मानित

 


एक चिकित्सकों सहित चार कार्मिक एवं 6 आश सहयोगनी हुई सम्मानित


डूंगरपुर। 73 वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दिन विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों व कार्मिकों तथा विभिन्न विधाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को जिला से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक चिकित्सकों सहित चार अधिकारी व कार्मिक 6 आशा सहयोगिनी सम्मानित हुए। जिला स्तर पर लक्ष्मण मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, जिला कलेक्टर श्रीमती शुभम चौधरी ने डॉ. प्रमोद धायल चिकित्सा अधिकारी, कमलेश व्यास, नर्स श्रेणी प्रथम, श्रीमती मरियम्मा ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर, श्रीमती निधी शुक्ला ब्लॉक आशा फेसीलेटर, गंगाराम रोत, बी.एन.ओ. व ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की आशा सहयोगिनी में श्रीमती रागिनी सुथार, श्रीमती संयोगिती सेवक, श्रीमती शारदा देवी, श्रीमती बबली भगोरा, श्रीमती उर्मिला यादव, जायदा बानू सभी सम्मानित को कोविड वैक्सीनेशन के क्षेत्र में एवं सर्वे कार्य में उत्कृष्ट सेवाओं पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिले के स्वास्थ्य भवन में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर पुराना स्थित स्वास्थ्य भवन परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज खांट ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कंाति लाल पलात व शहरी सीएचसी कर्मचारी, जिला क्षय निवारण केंद्र के कर्मचारी, एएनएम ट्रर्निग सेन्ट के नर्सिग टे्रनर के साथ नर्सिंग छात्राएं व समस्त सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ