गर्मियों में होगा श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, कोरोना के बाद बुजुर्गों की धार्मिक यात्रा


गर्मियों में होगा श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार, कोरोना के बाद बुजुर्गों की धार्मिक यात्रा

डूंगरपुर। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला डूंगरपुर कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार के साथ सामाजिक कार्यक्रमो को लेकर निर्णय लिए गए।

श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला की बैठक स्वतंत्रता सैनानी हीरालाल उपाध्याय श्रीगौड़ भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान संरक्षक विद्याशंकर जोशी थाणा ने की। समाज अध्यक्ष विनोद जोशी भी मौजूद रहे। सचिव दुर्गाशंकर गामोट ने स्वागत करते हुए कार्यकारिणी की ओर से प्रस्तावित किए जाने वाले कार्यो की सूची रखी, जिस पर सभी सदस्यों ने विचार रखे। बैठक में गर्मियों की छुट्टियों में समाज की ओर से सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का निर्णय लिया। समाज अध्यक्ष विनोद जोशी ने कोरोना समाप्ति के बाद वृद्धजन धार्मिक यात्रा करवाने की बात कही। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। समाज के लिए स्वैच्छिक रूप से कार्य करने वाले समाजसेवियों की समिति बनाकर कार्य करने की भी बात कही। वही समाज की स्मारिका प्रकाशन के लिए जल्द ही एक समिति बनाकर काम किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए समाज के शिक्षाविदो की स्वैच्छिक सेवाएं लेने के साथ ऑन लाईन गु्रप से पढ़ाई करवाने की बात कही। युवा उपाध्यक्ष मुकेश जोशी ने युवा व बुजुर्ग पीढ़ी के बीच विचारो को जोडऩे वाले कार्यक्रम करने पर जोर दिया। परशुराम जयंती पर इस साल पुनाली में सर्वसमाज का कार्यक्रम करवाया जाएगा। लोकाचार में लोगो की सीमित संख्या रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान श्रीगौड़ समाज की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  सहसचिव ललितजी भट्ट ओड़वाडीया, सहकोषाध्यक्ष विनोद जोशी थाणा, प्रवक्ता चिन्तन जोशी को आम सहमति से मनोनयन किया गया। अध्यक्ष विनोद जोशी ने प्रत्येक गांव से 2 सदस्यों को जोडक़र खेल समिति बनाने की बात कहीं।

 कार्यक्रम के दौरा निवर्तमान संरक्षक विद्याशंकर जोशी थाणा के लंबे समय तक सचिव व संरक्षक के रूप में सेवा करने पर अभिनंदन किया गया। बैठक में भूपेश दवे पुनाली, हरिश्चंद्र गामोट वस्सी, हीरालाल गामोट वस्सी, सहसचिव मोहनलाल भट्ट ओड़वाडिय़ा, संगठन मंत्री मुरलीशंकर भट्ट, कोषाध्यक्ष मधुरेश त्रिवेदी, यादवचंद्र त्रिवेदी, फुलशंकर त्रिवेदी, पूर्व सचिव पंकज त्रिवेदी, महेशचंद्र त्रिवेदी, भानुप्रकाश जोशी, विनोद जोशी थाणा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप गामोट बलेवड़ी मौजूद रहे।

--------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ