दृष्टिहीन विद्यालय फलोज में छात्र-छात्राओं को मास्क, गर्म मोजे, सेनेटाइजर किये वितरीत
उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन द्वारा वितरण
डूंगरपुर/संतोष व्यास। जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर सामाजिक सरोकार व उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन के तत्वाधान के तहत स्वामी विवेकानंद प्रशिक्षण केंद्र फलोज में दृष्टिहीन और विकलांग छात्र-छात्राओं को मास्क, गर्म मोजे, सेनेटाइजर, बिस्कुट, अल्पहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम महादेव बैंगल्स सागवाड़ा के छगन चौधरी, पंजाब नेशनल बैंक सागवाड़ा के प्रबन्धक सुनील शर्मा, उनके पिता दामोदर शर्मा व विकास जोशी सामाजिक कार्यकर्ता के सौजन्य से आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने विद्यालय के संचालन व व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी अवगत करवाई। कार्यक्रम में आभार संस्था के संचालन कर्ता प्रकाश यादव ने व्यक्त किया।
------------------
0 टिप्पणियाँ