उपखंड अधिकारी सुखाडिया ने बडगी मुख्य बाजार में चल रहे स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य रुकवाया
- मौके पर लोक निर्माण के अधिकारियों को बुलाया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
चीतरी। बडगी बस स्टेन्ड से गलियाकोट - सागवाडा एवं रातडिया राष्ट्रीय सडक़ स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य इन दिनो प्रगति पर है। सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग खण्ड सीमलवाडा के अधिनस्थ एवं देख रेख में सडको का निर्माण कार्य चल रहा है। बडगी की मुख्य बाजार की सडक किनारे अवैध अतिक्रमण हटाए बिना सडको का निर्माण आम जन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अवैध निर्माण हटाने की प्रभावशाली कार्यवाही नही होने आवागमन भी अवरुद्ध हो रहा है। सरकार के अधिनियम अनुसार राष्ट्रीय स्टेट हाईवे के माप-दण्ड बने हुए है। उसके बावजूद विभाग अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नही ले रहे है। जिसका खामियाजा सडको पर चलने वाले राहगीर एवं वाहनधारियों को भुगतना पड़ रहा है।
जिसको लेकर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाडिया बडगी मुख्य बाजार पहुँच कर सडक़ का कार्य रुकवाया और मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को बुलवाया और निर्देशित करते हुए सडक किनारे अवैध अतिक्रमण हटाकर रोड साइड भराव कर काम चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही जब तक भराव न हो जाए तथा यातायात व आमजन को परेशानी न हो तब तक कार्य चालू नही करने निर्देश भी दिए। मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एमडी मालव को निर्देश देते हुए रोड से सटकर लगे खम्भो को दूर शिफ्ट करने की बात कही ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाडिया ने बडगी मुख्य बाजार में बिना मास्क और सीट बेल्ट नही लगाने वाले वाहनों को रोककर उनका चालान भी बनाया। इस अवसर पर सीमलवाडा खण्ड विभाग के अभियन्ता रतनलाल कलासुआ, कनिष्ठ अभियंता कमलेश जांगिड़, हैड कांस्टेबल कमलाशंकर, जितेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।
कैप्शन : ०१
बडगी मुख्य सडक़ पर चले सडक़ निर्माण कार्य को रुकवाते उपखंड अधिकारी सुखाडिय़ा।
0 टिप्पणियाँ