पेसिफिक एम.बी.ए. के दो छात्रों का प्लेसमेन्ट

 





पेसिफिक एम.बी.ए. के दो छात्रों का प्लेसमेन्ट

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के एक छात्र विनय दाधिच का चयन भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय एडूटेक कम्पनी बायजू में हुआ है। उन्हें दस लाख का पैकेज मिला एवं आस्था पंचपाण्डे का जी.स्पान में एचआर ट्रेनी पद पर चयन हुआ। 

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट की डीन. प्रो. महिमा बिड़ला ने बताया कि पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्लेसमेन्ट सेल के सतत प्रयासों से पेसिफिक के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेन्ट भारत की श्रेष्ठ कम्पनियों में होता रहा है। फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के हेड ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट डा. नरेन्द्र सिंह चावड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.बी.ए. के बेच 2021-22 में द्वितीय वर्ष के छात्रों हेतु प्लेसमेन्ट कि प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी भारत की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने पेसिफिक फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में केंपस इंटरव्यू के लिए निम्न कम्पनियों आईसीआईसीआई बैंक, एक्सीस बैंक, कार्वी, रिलायंस जिओ, जेमिनी कोर्प, आईटीसी, अस्ट्रल पाईप, अलीबाबा, वैभव निधि, फ्लीट गार्ड आदि शामिल होने जा रही हैं और इनमें से अनेक कंपनियों में विभिन्न पदों हेतु पेसिफिक विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ