उदयपुर। श्री ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस उदयपुर महिला शाखा की ओर से शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय भादवी गुडा, इसवाल के पास पिण्डवाड़ा हाईवे में बच्चों को स्कूल बोर्ड, मैग्नेटिक बोर्ड, स्वेटर एवं बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक योजना पार्षद डॉ शिल्पा पामेचा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजन उपाध्यक्ष सुधा भंडारी, प्रांतीय मंत्री संध्या नाहर, मोनिका नाहर, रेणु सियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री नयना जैन, प्रांतीय मानव सेवा योजना अध्यक्षा पिंकी मंडावत, मंत्री अनिता भंडारी रही। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुमित्रा सिंधवी द्वारा बालिकाओं को स्वच्छता की जानकारी दी गई। स्कूल प्रबंधक निर्मला सोनी एवं आशा सोनगरा व अभिनव सेन द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया। बच्चों के द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। सभी ने मिलकर बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
----------------
0 टिप्पणियाँ