करावाड़ा। पीएससी करावाड़ा के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर प्रमोद धायल एक चिकित्सक के रूप में कोरोना काल में पीडित मानवता की सेवा करते हुए चिकित्सा विभाग में उत्कर्ष व उल्लेखनीय कार्यो के लिये 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामणिया व जिला कलक्टर श्रीमती शुभम चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार से सम्मानित हुए। डाक्टर प्रमोद धायल के नेतृत्व में पिछले दो साल से करावाड़ा पीएससी के अन्तर्गत कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने, एक्टिव केसो का उपचार करने तथा कोरोनाकाल के दौरान ब्लॉक बिछीवाड़ा स्तर पर सराहनीय कार्य के लिये जिला स्तर पर सम्मानित हुए।
-------------------
0 टिप्पणियाँ