स्कूलों में बांटे मास्क, उपयोग की दिलाई शपथ


रामसौर। जन शिक्षा एवं विकास संगठन माड़ा एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तहत टीकाकरण अभियान के तहत महिला मण्ड़ल समिति कुआं परिक्षेत्र के अधीनस्थ राउमावि अंबाडा एवं रामावि गलालपुरा स्कूलों में स्कूली बच्चों एवं आमजन को करीबन एक हजार एन 95 मास्क वितरण किए गए। 

इस अवसर पर मंडल प्रबंधक दीपेश त्रिवेदी ने संस्थागत जानकारी देते हुए कोविड गाइड लाइन का पालन करने व आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए टीकाकरण करवाने की बात कही। इस दौरान शाला परिवार द्वारा विद्यार्थियों को नियमित मास्क के उपयोग की शपथ दिलाई। इस दौरान पीईईओ जितेंद्र पाटीदार, शैलेश जैन, जितेंद्र त्रिवेदी, हर्षद ताबियाड, हीरालाल पारगी, दिनेश चंद्र रडार, कालूराम डामोर, रामचंद्र डामोर आदि उपस्थित थे।


राउमावि अंबाडा में मास्क उपयोग की शपथ लेते हुए विद्यार्थी।

-------------------------