पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा हरियाणा के पीआरओ मनोनीत
डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के संगठन चुनावों को लेकर राजस्थान के तीन वरिष्ठ नेताओं को संगठन चुनावो में पीआरओ मनोनीत किया है।संगठन चुनाव कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने 28 जनवरी 2022 को पत्र जारी कर एआईसीसी के पूर्व सचिव व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा को हरियाणा प्रदेश का पीआरओ मनोनीत किया है। साथ ही राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को पांडिचेरी व पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा को चंडीगढ़ में पीआरओ मनोनीत करते हुए निर्देशित किया गया है कि तुरन्त अपने प्रभाव वाले प्रदेशो में जाकर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर फीडबेक एआईसीसी को देवे। ज्ञात रहे की इससे पूर्व भी भगोरा झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दीव- दमन आदि के प्रभारी रह चुके है।
------------------
0 टिप्पणियाँ