उदयपुर। शनिवार को फ्लिप फ्लॉप डिजिटल लर्निंग कोर्सेज को पूरा करने के बाद उदयपुर पुणे में डिजिटल मार्केटिंग के तहत रोजगार पाने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए गये।
डायरेक्टर सलोनी लीबानी ने बताया कि फ्लिप फ्लॉप डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ऑस्ट्रेलिया में संचालित है उसी की एक शाखा उदयपुर में कार्य कर रही है। इसमें डिजिटल मार्केटिंग के कई कोर्स करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल के दौरान जिस तरह से लोगों को रोजगार में कठिनाइयां आई लोग बाजार में अपने उत्पाद नहीं बेच सके। ऐसे कठिन समय से गुजरने के बाद उन्हें लगा कि क्यों ना ऑस्ट्रेलिया में जो उनकी सिस्टर और जीजू डिजिटल मार्केटिंग की कंपनी चलाते हैं उस कंपनी को उदयपुर में भी शुरू किया जाए। आज इस कंपनी में स्टूडेंट डिजिटल मार्केटिंग के कोर्सेज कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फ्लिप फ्लॉप डिजिटल मार्केटिंग में सोशल मीडिया के हर तरह के कोर्स करवाए जाते हैं जिनमें घर बैठे व्यक्ति अपना ऑनलाइन बिजनेस कर सकता है। इन कोर्सेज की खासियत यह है इनमें किसी भी उम्र या वर्ग का व्यक्ति इन कोर्स को कर सकता है। शीघ्र ही घरेलू महिलाओं के साथ भी इन कोर्स का शुभारंभ करेंगे जिसमें महिलाएं डिजिटल मार्केटिंग का सामान्य ज्ञान लेकर अपने उत्पाद को ऑनलाइन बेच सकें। उन्हें पेटीएम एवं गूगल के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। जिन्हें डिजिटल मार्केटिंग का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है उन्हें सीपीडीएम के तहत ए टू जेड कोर्स करवाया जाएगा। डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी के लिए कोर्स करने में लगभग 1 साल का समय लगता है।
0 टिप्पणियाँ