करावाडा। स्थानीय विद्यालय में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जिला सचिव जितेन्द्र कुमार जोशी की मुख्य आतिथ्य व गैंजी प्रधानाचार्य अरविन्द पण्डया की अध्यक्षता में जिला शिशु वाटिका प्रभारी शीला जोशी के 12 व्यवस्था का निरिक्षण किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य नाहरसिंह चौहान के द्वारा किया गया। विद्यालय के शिशुवाटिका प्रमुख मंजुरानी चौबीसा द्वारा बताया गया कि 12 व्यवस्था का उद्देश्य एवं उसके अन्तर्गंत क्रिया एवं गतिविधि आधारित बालक का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। जैसे आदर्श घर से बालक में संस्कार, संस्कृति एवं चरित्र निमार्ण, चिडियाघर के अन्तर्गत पशु पक्षी प्रकृति प्रेमी एवं समूह प्रेमी, कलाशाला, कार्यशाला में बालक का रचनात्मक एवं कौशलात्मक विकास, रंगमंचीय कार्यक्रम द्वारा आत्मविश्वास, निर्भीकता, विज्ञान प्रयोग शाला में पर्यावरण व तर्क शक्ति का क्रीडांण द्वारा खेल खेल में सर्वागीण विकास होता है। इस अवसर पर भावना शर्मा, वीणा सोमपुरा, अनिता पंचाल, ममता चौबीसा, महाश्वेता चौबीसा, रितिका, नरेश कटारा, लक्ष्मणलाल कटारा आदि आचार्य/ दीदी उपस्थित रहे। संचालन ज्योति पंचाल ने किया गया। आभार राधिका शर्मा ने किया।
0 टिप्पणियाँ