रालोपा के प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी ने टीएसपी में ओबीसी आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
डूंगरपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री, दक्षिण संभाग प्रभारी व वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में रालोपा के प्रत्याशी रहे उदयलाल डांगी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को टीएसपी में ओबीसी आरक्षण की समस्या पर पत्र लिखा। पत्र में उदयलाल डांगी द्वारा बताया गया कि राज्य में ओबीसी वर्ग को 21% व एमबीसी को 5% आरक्षण का प्रावधान हैं लेकिन टीएसपी के ओबीसी-एमबीसी को उक्त आरक्षण नही दिया जा रहा हैं जो कि टीएसपी क्षेत्र के ओबीसी-एमबीसी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। पत्र में बताया गया कि पूर्व में ओबीसी अधिकार मंच द्वारा टीएसपी में ओबीसी-एमबीसी वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक राज्य सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक कदम नही उठाये गए है। पत्र में राज्य के ओबीसी के 21% आरक्षण व एमबीसी के 5% आरक्षण के प्रावधान टीएसपी के ओबीसी-एमबीसी के लिए लागू करने की मांग की गई। जानकारी ओबीसी अधिकार मंच के प्रवक्ता लोकेन्द्र गुर्जर ने दी।
0 टिप्पणियाँ