मुस्लिम यूथ ने यौम ए जम्हूरियत पर भारत का संविधान किताब का किया वितरण
उदयपुर। उदयपुर मुस्लिम युथ ने यौम ए जम्हूरियत का प्रोग्राम जामिया रजविया अलीपुरा में आयोजित किया गया। इस मौके पर उदयपुर मुस्लिम युथ की टीम ने अलीपुरा जामिया रजविया में बच्चों और हजऱीन को अपने हुकूक और संविधान में अपने मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। हर टीम की तरफ से इदारे को भारत का संविधान किताब तोहफे में दी गई जिसें अब जामिया रजविया में बच्चों के कोर्स के साथ पढ़ाया जाएगा और अपने अधिकारों के बारे में अवगत किया जायेगा। इसी के साथ जामिया रजविया के दीनी तालीम के टॉपर्स मुश्फिक रज़ा. ताबिश रज़ा और जमशेद रज़ा को टीम ने सर्टिफिकेट, मोमेंटो औऱ नगद अतिया देकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर उदयपुर मुस्लिम युथ टीम के साथ जामिया रजविया के असतज़ा, टीचर्स और अलीपुरा सदर और कमेटी मेंबर्स मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ