दी डँूगरपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में गणतंत्र दिवस
डूंगरपुर। 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में दी डूंगरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय न्यू कॉलोनी डूंगरपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण राजकुमार खांडिया प्रबंध निदेशक बैंक द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रशांत मेहता, वरिष्ठ प्रबंधक पियूष विश्नोई, प्रबंधक मितार्थ श्रीमाली, खेमराज यादव, महेंद्र मीणा, गोविंद सिंह एवं अन्य कर्मचारी इम्तियाज अहमद, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गोदारा, विकास गुप्ता, जेनील शाह, मितेश साद, गौरव सोमपुरा, विजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
---------------
0 टिप्पणियाँ