स्मृति मंच ने भाजपा प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत मिशन गुप्ता का किया बहुमान

 स्मृति मंच ने भाजपा प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत मिशन गुप्ता का किया बहुमान


डूंगरपुर। गुजरात में राष्ट्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गोद लिए गए तीन गांवो में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान भाजपा स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश संयोजक के के गुप्ता का गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी द्वारा गांधी नगर के रामलीला मैदान पर 73 वे गणतन्त्र दिवस के सुवसर पर सम्मानित करने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच डूँगरपुर के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश श्रीमाल, कुसुमलता दोषी, मंच के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री सजी कुमार पिल्लई, विजेन्द्र साद,सरजीत मिश्रा, दीपक पंचाल द्वारा पगड़ी, उपरणा व पुष्प माला से बहुमान किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमाल ने के के गुप्ताजी को मंच की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि गुप्ताजी ने पूरे भारत वर्ष में डूँगरपुर का नाम विख्यात करने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया साथ ही कहा कि काम की सदैव  पूजा होती है और ये सम्मान गुप्ता का नही अपितु पूरे डूँगरपुर के जनमानस का सम्मान है आज हमें गुप्ता जी के कर्यो पर गर्व हे उन्होने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में डूँगरपुर को राज्य स्तर, केन्द्र स्तर पर एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मान दिलवाया है। मंच के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सभापति के पांच वर्षीय कार्यकाल को सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने अपने नेतृत्व में डूँगरपुर में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर डूँगरपुर को देश विदेश में पहचान बनाई। मंच की संघठन मंत्री कुसुमलता दोषी ने कहा कि गुप्ता ने ना दिन देखा ना रात देखी वे सदैव डूँगरपुर के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहते। गुप्ता के कार्यो को गुजरात सरकार ने भी स्वीकारा और उनको 73 वे गणतंत्र दिवस पर अभूतपूर्व सम्मान दिया।

प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत मिशन गुप्ता ने स्मृति मंच का आभार करते हुए कहा कि इस सम्मान का वास्तविक हकदार मैं नहीं डूंगरपुर शहर की जनता है जिसने मुझे काम करने का मौका दिया तथा 2015 से 2020 तक जो प्यार स्नेह तथा शहर में स्वच्छता बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उन सब का यह परिणाम है मैं डूँगरपुर वासियों को अंतरात्मा से इसके लिए बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं। 

-----------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ