पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनत्व, संगठन सदैव सर्वोपरि : के.के.गुप्ता

 पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनत्व, संगठन सदैव सर्वोपरि : के.के.गुप्ता

स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश


संयोजक के.के.गुप्ता का किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान

डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी डूंगरपुर का स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम बुधवार शाम को पार्टी कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक के.के.गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, नगर अध्यक्ष दिलीप जैन, समर्पण निधि अभियान के संयोजक प्रवीण श्रीमाली रहे।

तत्पश्चात गुजरात के गांधीनगर में गणतंत्र दिवस समारोह पर सम्मानित हुए पूर्व सभापति के.के.गुप्ता का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारी बारी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मां भारती के जयकारे लगाए। जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने स्वागत उद्बोधन दिया। उद्बोधन में कहा कि संगठन, प्रबन्ध अध्ययन का एक उत्तेजक एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। व्यवसाय में ही नहीं, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का आधार सुदृढ़ संगठन एवं समन्वय व्यवस्था ही है। पंड्या ने कहा कि के.के.गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी डूंगरपुर के लिए गौरव का विषय हैं। जिले में सभी मंडलों में बूथ स्तर तक स्वच्छता की टीमें गठित कर पूर्व सभापति गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करना है। आज मनुष्य की सभी क्रियाएँ संगठन के अन्दर ही होती है। संगठन के बिना मानव जीवन की कोई भी क्रिया व्यवस्थित रूप से नहीं चल सकती है। हम संगठन में ही जन्म लेते हैं, शिक्षा प्राप्त करते हैं तथा हममें से अधिकांश लोग संगठन में ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। संगठन के बिना प्रबन्ध वैसे ही प्रभावहीन है जैसे बिना आत्मा के शरीर। साथी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए समय के साथ-साथ समर्पण भी आवश्यक रूप से करें। समर्पण निधि अभियान में आवश्यकता लगे वहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी यथासंभव सहयोग लेकर अभियान में सहभागिता निभाएं।

नगर के जुझारू नगर अध्यक्ष दिलीप जैन ने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गो को साथ में लेकर चलती हैं। संगठन सर्वोपरि सदैव पार्टी का मूल मंत्र रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से नगर मंडल सशक्त हुआ है। समर्पण निधि अभियान में समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय हैं। पार्टी में हम तन-मन-धन से जुड़ाव कार्य करने की दिशा में सकारात्मक प्रेरणा है। साथ ही जैन ने कहा कि डूंगरपुर को 2022 में नंबर वन लाना है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं।

स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक के.के.गुप्ता ने कहा की भाजपा का परचम फहराने का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा। गुजरात में देश के गृह मंत्री अमित शाह की दत्तक गांव रूपाल में स्वच्छता की जिम्मेदारी जो हमें मिली हमने उसे बखूबी निभाया। गांधीनगर में हुआ डूंगरपुर का सम्मान शहर वासियों को समर्पित हैं। लोगों को काम व जुबां पर भरोसा है, हमने जो कहा वह कर दिखाया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश भर में पूरे राजस्थान के सभी मंडलों के बूथ स्तर तक जाकर धरातल पर स्वच्छता का कार्य करना है जिसको लेकर हम ने कमर कस ली हैं। साथ ही समर्पण निधि अभियान में उदयपुर संभाग को पूरे राजस्थान में नंबर वन लाकर इतिहास रचना है। पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाया जा रहा यह कदम सराहनीय कदम हैं। समर्पण निधि अभियान में बढ़-चढक़र प्रत्येक कार्यकर्ता को सहभागिता निभानी होगी तभी हम संगठन का विस्तार कर परचम लहरा सकेंगे। गुप्ता ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के महा संकट में समूचे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है एक और जहां मेडिकल साइंस में खूब तरक्की कर चुके देश हाथ खड़े कर के बेसहारा दिखे तो वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह कमाल कर दिखाया जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती हैं। देश का नेतृत्व सुरक्षित हाथों में है और सुरक्षा का 100त्न विश्वास भी। 80 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध करवाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की साख आमजन में मजबूत हुई है। सेवा ही समर्पण का सूत्र संगठन का मूल मंत्र है। पहले लिखा होता था किसी लावारिस वस्तु को न छुएं उसमें बम हो सकता हैं, लेकिन जब बागडोर नरेंद्र मोदी ने संभाली तो आज देश भय मुक्त बना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तक नल, बिजली व मूलभूत सुविधाएं अनिवार्यता के साथ 2022 तक पहुंचाई जाएंगी। डूंगरपुर के स्वच्छता के इतिहास को कायम रखने के लिए सभी को मिलकर पुणे में 2022 में डूंगरपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन लाना हैं। स्वच्छता ही हमारी पहचान है, हमें इसे जन जन तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। आभार व संचालन नयन सुथार व पुष्कर चौबीसा ने किया। 

स्वच्छता जीवन का आधार : गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी डूंगरपुर की स्नेह मिलन समारोह में संबोधित करते हुए पूर्व सभापति के.के.गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में रोगियों की बढ़ती संख्या एवं अस्पतालों में साफ-सफाई को ध्यान देने की आवश्यकता से यह बात और भी स्पष्ट हो गई है कि जीवन में स्वच्छता की कितनी जरूरत है। स्वच्छता के साथ ही अच्छी साफ़-सफाई भी अनेक बीमारियों का एक महत्वपूर्ण अवरोधक है। जलापूर्ति, स्वच्छता, पोषण में बेहतर समन्वय तथा आजीविका में सुधार के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते है। यदि लोग स्वच्छ आचरण नहीं करेंगे, तो ग्राम पंचायत के स्वच्छता कार्यक्रम का पूरा परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएंगे। निजी, घरेलू एवं सामुदायिक साफ़-सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना हमारी जिम्मेदारियों में से एक है ताकि साफ़-सफाई रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। जीवन में स्वच्छता से तात्पर्य स्वस्थ होने की अवस्था से भी है। स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शुद्ध जल व महिला सशक्तिकरण हमसे जुड़े विषय हैं। डूंगरपुर देश का पहला शहर है जहां की आबादी 51 हजार और शहर के कुल पेड़ 25 हजार हैं। शहर की स्वच्छता, सडक़ें, रोड लाइट व शुद्ध पानी नगर परिषद की जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन सभी पार्षदों को प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। सभी पार्षदों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह शहर की स्वच्छता की ख्याति को बनाए रखें। 

महिला सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण पेश किया नीलम श्रीमाल ने

प्रत्येक कार्य में महिलाओं की भागीदारी को लेकर के.के.गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी महिला सशक्तिकरण की बात याद आती है तो शहर की पूर्व पार्षद नीलम श्रीमाल का नाम पूरे शहर की जुबां पर हैं। शहर की 15 महिलाओं को रोजगार की कड़ी से जोडक़र सिलाई प्रशिक्षण, पापड़ बनाना, पत्तल-दोने, सेनेटरी पेड बनाने जैसे कई कार्यों से महिलाओं को जोडक़र उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत व सूरत बनाने का कार्य किया हैं। प्रत्येक महिला को नीलम श्रीमाल से सीख लेकर आगे बढऩे की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

-----------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ