जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया समारोहपूर्वक गणतंत्र दिवस, वरिष्ठजनो का किया सम्मान
डूंगरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर द्वारा गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में समारोहपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजाति राज्य मंत्री अर्जुन बामणिया रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने की, विशिष्ट अतिथि डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व राज्य मंत्री असरार एहमद खां, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकान्त पण्ड्या, पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, चौरासी विधायक प्रत्याशी महेन्द्र बरजोड, जिला उपाध्यक्ष भरत भट्ट रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया एवं जनजाति राज्य मंत्री अर्जुन बामणिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल पण्ड्या, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, संगठन महासचिव रतनलाल पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष करणसिंह चौहान, मनोहर सिंह नोलियावाडा, भरत नागदा, कृष्णराज सिंह, शार्दुल चौबीसा, महिला कंाग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुमाला पंचाल, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष बागडिया, सेवादल जिलाध्यक्ष गौतमलाल पण्ड्या, एनएनयूआई जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, महेश गर्ग, पूनमचंद लबाना, भीमराज लबाना, गजेन्द्र सिंह खरोडिया मनोहर पटेल, मिनाक्षी परमार, महेश गर्ग, बच्चुलाल खराडी, नागेन्द्र सिंह लिमडी, धीरज मेहता, कपिल पाटीदार एवं जिले के अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने संबोधन देते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं अर्पित की।
जिले भर के 50 वरिष्ठ कांग्रेसजनों का किया किया सम्मान
कार्यक्रम में जिले भर के 50 से अधिक संख्या में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, जिसमें शंकरलाल अहारी, पूर्व विधायक चौरासी, करणसिंह चौहान, सुन्दरलाल परमार, रूपलाल परमार, पूर्व प्रधान, गौरीशंकर त्रिवेदी धम्बोला, भंवरलाल पण्ड्या, नाथु भाई पूर्व प्रधान, विमल भाई रीछा, पर्वत सिंह टोकवासा, प्रभाशंकर पुरोहित ओबरी, रामलाल मीणा पाल निठाउवा, जयन्तिलाल मीणा आसपुर, नारायण भाई माल, मनोहर सिंह करवा खास, नानुराम खराडी गैंजी नवाघरा, खातरा भगवान रास्तापाल, सोहनलाल रोत पाल गंधवा, गणेशलाल सर्राफ साबला, सैयद एहजाज अली पातेला, मोहम्मद सादिक घांटी, रामलाल यादव पुनाली, खेमा भाई यादव, कुंआ भरत भाई मेहता, महेश गर्ग, शार्दुल चौबीसा, रतना यादव बिछीवाडा, धनपाल डामोर चुंडावाडा, धनपाल वरहात बरोठी, खेमेश्वर फलोज, जयंतीलाल जैन भेहणा, हरीराम व्यास बोडीगामा, नाथुराम माल, अरविन्द सोनी बडोदा, रामलाल बदा डामोर, देवीलाल धुला डामोर, सुरेश जोशी, हुसैनी काका आदि का सम्मान किया गया।
------------------------
0 टिप्पणियाँ