तिरंगा फूड डेकोरेशन प्रतियोगिता में नीता धुपिया प्रथम
- स्पेशल तिरंगा डेकोरेशन का खिताब सुमन डामर एवं मुक्ता चित्तौड़ा को
उदयपुर, 27 जनवरी। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फूड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि सदस्याओं ने तिरंगा फूड घर पर बनाकर उसे सजाकर एवं स्वयं भी तिरंगा रंग में सजकर इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। सचिव सोनल सिंघवी एवं संयोजिका कल्पना वस्तावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नीता धुपिया प्रथम, मीना पगारिया द्वितीय, मीनल इंटोदिया तृतीय, विंकल मोगरा चतुर्थ मंजू सेठ पंचम, प्रियंका सिंघवी छठा, आशा अदा कोइारी सातवें स्थान पर रही। स्पेशल तिरंगा डेकोरेशन का खिताब सुमन डामर एवं मुक्ता चित्तौड़ा को मिला। गणतंत्र दिवस स्पेशल केके प्राइज अनिता सिंघवी ने जीता इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत, अध्यक्ष विनोद फान्दोत, महामंत्री मनीष गलूंडिया आदि ने हिस्सा लिया।
0 टिप्पणियाँ