73 गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, सवैंधानिक मूल्यों के लिए संघर्ष का आह्वान

 73 गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, सवैंधानिक मूल्यों के लिए संघर्ष का आह्वान

उदयपुर। भारत की जनवादी नौजवान सभा  ने शिराली भवन में गणतंत्र दिवस आमजन व बच्चो के साथ मनाया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिन अनिल पणोर ने किया। झड़ारोहण मुनवर खान द्वारा  करके कार्यक्रम की शुरुवात की गई। सीटू जिला अध्यक्ष राजेश  सिंघवी ने संविधान की प्रस्तावना पढक़र शपथ दिलाते हुए कहा कि आज देश में हर एक व्यक्ति को संविधान को पढऩा चाहिए व संविधान को देश में वास्तम में लागू करने के लक्ष्य को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। 

पार्षद राजेंद्र वसीटा ने कहा कि आज संविधान ही है जिसकी वजह से लोकतंत्र बचा हुआ है वरना रोज अखबार में पढऩे को मिल रहा है कि किसी विशेष वर्ग मानसिकता वाले धर्म और जाति के नाम पर हिंसा कर  देश को  धर्म व जातीय हिंसा में बाटने का काम कर रहें है। 

तुषार सुहालका ने कहा कि हर एक व्यक्ति को संविधान पढऩे की जरूरत है तभी हम अपने हक और अधिकार समझ पाएंगे व सामाजिक एकता को बनाए रख सकते हैं।

माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी ने कहा की मौजूदा सरकार ने देश में  ऐसी हालात कर दिए है कि आज संविधान पर खतरा पैदा हो गया  है! रोज कट्टर पंथी लोग सामाजिक एकता को ख़त्म कर जातियों में बाटने का काम कर रहे है! इन पर सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि  देश में आने वाले दिनों में सामाजिक सुंदरता बनी रहे। 

 जिला उपाध्यक्ष अमजद शेख ने कहां की डीवाईएफआई द्वारा शिक्षा ही जीवन का आधार के तहत शिक्षा व रोजगार को लेकर पहले भी संगठन द्वारा कई प्रकार के कोर्स चलाए गए थे !और आगे भी यह कार्य निरन्तर चलता रहेगा।  कार्यक्रम में कई बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई व मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, रामचंद्र राव, विजय कुमार वर्मा, राकेश मीणा, रानी माली, अंजली, हबीब जमा खान समेत कई साथियो की उपस्थिति रही।

-----------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ