सप्त सेतु पार, उजास परिवार
वागड़ के 5 कलमकार आस्ट्रेलियांचल में प्रकाशितबांसवाड़ा शहर की साहित्यिक संस्था ‘उजास परिवार’ की पहल पर वागड़ के 5 कलमकारों की रचनाएं सात समन्दर पार आस्ट्रेलिया से प्रकाशित होने वाली ‘आस्ट्रेलियांचल’ मैगजीन के गणतंत्र दिवस विशेषांक में शामिल हुई है।
डॉ. भावना कुँअर और प्रगीत कुँअर द्वारा संचालित आस्ट्रेलियांचल मैगजीन को देश-दुनिया के हिन्दी साहित्य रसिकों द्वारा बड़ी संख्या में पढ़ा जाता है। विशेषांक में डॉ. कुँअर बैचेनजी के साथ वागड़ के रचनाकारों का छपना विशेष उपलब्धि है। आस्ट्रेलियांचल में बांसवाड़ा से राजेन्द्र ‘राज़’ संतवानी, सूर्यकरण सोनी ‘सरोज’, राम पंचाल ‘भारतीय’, भँवर गर्ग ‘मधुकर’ और डूंगरपुर से प्रतिज्ञा भट्ट की रचनाओं को स्थान मिला है। इस विशेषांक में कुल 28 कलमकारों की रचनाएं प्रकाशित हुई है, जिसमें भारत के 23, आस्ट्रेलिया 3, मलेशिया और जर्मनी से 1-1 साहित्यकारों की कविताएं सम्मिलित की गई है। मेगजिन को आस्ट्रेलियांचल डॉट कॉम ( https://australianchal.com ) पर भी पढ़ा जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ