उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के मेधावी छात्रों ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन किया, जिसमें डीपीएस, उदयपुर के 13 विद्यार्थियों ने श्रेष्ठतम परिणाम दिया जिसमें कक्षा दसवीं के जय कुमार बोहरा ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 10वां स्थान एवं तनिश पोरवाल ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 13 वां स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में आदित्य विजय, अभिसार दास, अमृता सोनी, एंजल सिंघवी, हार्वी जैन, काव्य शाह, नीव पोहानी, राशि जायसवाल, हृषिता जोधावत, रूशिल अजारिया एवं सौम्यजीत चक्रवर्ती ने परीक्षा में विशेष योग्यता प्राप्त कर विद्यालय एवं शहर को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि यह परीक्षा राजस्थान  में राज्य स्तर की छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें उच्च बौद्धिक एवं शैक्षिक क्षमता वाले छात्रों की पहचान की जाती है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इन 13 विद्यार्थियों को स्कॉलर सर्टिफिकेट एवं विशेष योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों की कार्यकुशलता, विद्वता एवं उच्च अध्यापन शैली तथा विद्यार्थियों के अथक परिश्रम के परिणाम स्वरुप ही विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।