बडगी बस स्टेन्ड चौराहे पर अतिक्रमण नही हटाकर स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य चालू आमजन में आक्रोश

 लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता 


बडगी बस स्टेन्ड चौराहे पर अतिक्रमण नही हटाकर स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य चालू आमजन में आक्रोश

चीतरी। बडगी बस स्टेन्ड चौराहे पर स्टेट हाईवे (एस एच - 91 के मध्य) निर्माण के दौरान सडक के दोनो और अवैध अतिक्रमण नही हटने से यातायात व्यवस्था शनिवार को भी पुरी तरह से बिगडी हुई रही।जगह- जगह जाम लगने से सडक से गुजरने वाले राहगीरो की जान को भी खतरा बना रहा, उसके बावजुद भी गलियाकोट उपखण्ड अधिकारी सुमित कुमार सुखाडिया के निर्देश की लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई पालना व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नही होने से आम जन व व्यापारीयो में भारी आक्रोश फूटने लगा है।इस मामले को लेकर शुक्रवार को उप - खण्ड अधिकारी सुखाडिया स्वयं बडगी बस स्टेन्ड चौराह पर पंहुच कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो को मौके पर बुलाकर सडक़ के दोनो और अतिक्रमण हटाए बिना स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य करने से बिगडती यातायात व्यवस्था को देखते हुए सडक निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिये। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता रतनलाल कलासुआ ओर कमलेश जांगीड ने उप- खण्ड अधिकारी सुखाडिय़ा को बताया की स्टेट हाईवे सडक का कार्य चल रहा है मगर आज भी सडक़ के दोनो और की भूमि ग्राम पंचायत आबादी होने से गत 10 जनवरी 2022 को लोक निर्माण विभाग के अभियन्ता आर एस कलासुआ ने चीतरी ग्राम पंचायत को नोटिस देकर बडगी बस स्टेन्ड के आवागमन मार्गो के दोनो और अतिक्रमण हटाने को पत्र लिखा गया था। मगर पंचायत द्वारा कार्यवाही नही होने से यातायात व्यवस्था बिगड रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो के इस जवाब से उप खण्ड अधिकारी बिना कार्य वाही के बडगी बस स्टेन्ड से रवाना हो गए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो की इस ढुल - मूल की कार्यवाही से बडगी बस स्टेन्ड पर यातायात व्यवस्था बिगडी हुई है। बडगी में दुकानो के आगे अवैध अतिक्रमण से मुख्य बाजार का मार्ग काफी सांकडा हो गया है। बाजार में कुछ दुकानदारो ने अपनी पट्टा सुदा आबादी भूमि व हद से बाहार गाम पंचायत की रोड पर सीढिय़ा बनाकर अतिक्रमण किया है। वही अधिकांश दुकान दारो ने आवागमन की सडको पर ही अवैध होर्डिग व बोर्ड लगा दिये है। सब्जी एंव ठेला गाडी पर कटलरी सामान विक्रेताओ ने सङक पर ही स्थाई रूप से अपना धन्धा जमा रखा है।हाईवे के निर्धारित दायरे में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लोक निर्माण विभाग व प्रशासन द्वारा नही होने से यातायात व्यवस्था तो बिगडी है, व्यापारीयो में भी भारी आक्रोश है।


कैप्शन : ०२


बडगी में सङक पर व्यापारीयो का अवैध अतिक्रमण। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ