सिरोही। अखिल भारतीय ’’भारत-रत्न’’ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति मुख्यालय सिरोही के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी श्री लुम्बाराम मेघवाल ने अवगत कराया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन्हें भावभिनी विनम्र श्रद्धांजली अर्पित कर उनको कोटी-कोटी नमन करते हुए कहा कि यद्यपि श्री नेताजी सुभाषचन्द्र बोस व गांधीजी के विचारों में भिन्नता होने के बावजूद भी श्री नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने उन्हें राष्ट्रपिता शब्द से उद्घोषित कर महानता का परिचय दिया। श्री नेताजी सुभाषचन्द्र बोस महात्मा गांधी जी से बहुत प्यार, आदर, सम्मान व लगाव की दृृष्टि से हमेशा देखा करते थे।
श्री मेघवाल ने कहा कि बापू ने सत्य अहिंसा पाठ पढाया - पाप घटाया, पूण्य बढ़ाया उसका यह उपकार विश्व में मुक्तकंठ से गाया राष्ट्रपिता बापू के बलिदान दिवस पर नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बापू की पूण्यतिथि पर 30 जनवरी 2022 से 23 मार्च 2023 तक सिरोही जिले को सुन्दर बनाओं, राष्ट्रभक्तों की प्रतिमा लगाओं अभियान चलाने का मानस बनाया है। श्री मेघवाल ने कहा कि मेरे सिरोही जिले को सुन्दर बनाने का लक्ष्य हैं और मेरा मानना है कि सिरोही जिले की सभी ग्राम पंचायत स्तर व नगरपालिका-नगर परिषद् द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्मार्ट जिला बनाने हेतु सभी ग्राम पंचायते व नगरपालिकाऐं बापू के बलिदान दिवस से श्री नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, शहीदें आजम भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेडक़र की प्रतिमा लगाने वाले ग्राम पंचायत व नगरपालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नेताजी फाउण्डेशन भारत द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह् प्रदान कर ऐसी सभी ग्राम पंचायतो व नगरपालिकाओ को सम्मानित कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। हमारा उद्देश्य है कि राष्ट्र के इन महान महापुरूषों के बलिदान, उनकी वीरता, बहादूरी व जज्बे को भारत की युवा पीढ़ी उनकी प्रतिमाओं को देखकर राष्ट्रभक्ति का जज्बा भरा संदेश मिलेगा साथ ही ऐसा होने से सिरोही जिले की सुन्दरता में निखार आयेगा व इन प्रतिमाओं से लोग प्रेरणा लेंगे। इस प्रकार बापू की पूण्यतिथि पर अपने आप में यह एक ऐतिहासिक फैसला हैं और यह देश की भलाई व हित में है। आईए आप और हम सब मिलकर सिरोही जिले को सुन्दर बनाओ अभियान में आप हमें बल प्रदान करें। इस अभियान में मैं चाहता हॅू कि जिला प्रशासन सिरोही हमें वांछित सहयोग प्रदान करावे ताकि अतिशीघ्र ग्राम पंचायत स्तर व नगर पालिका स्तर पर इस अभियान की शुरूआत करे ताकि हमारा जिला राजस्थान में सिरमोर बने।
0 टिप्पणियाँ