शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया
डूंगरपुर। शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय, बिलडी डूंगरपुर में 73 गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्या डॉ. भारती गहलोत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान से कार्यक्रम आरम्भ किया। एनसीसी कैडेट वर्षा हडात, लक्ष्मण आमलिया, निशा हडात ने उदघोष के साथ गणतंत्र की महिमा बताई। उदबोधन के आरम्भ में व्याख्याता हर्षवर्धन श्रीमाली ने कर्तव्यों की पालना करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरी रखने की प्रेरणा दी तथा वीर महापुरुषों के बलिदान की गाथाओ का वर्णन करते हुए तिरंगे की महत्ता का वर्णन किया। पन्नालाल प्रजापत ने संविधान के महत्व व मूल कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही कोरोना काल से देश को आजादी दिलाने की बात कही। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
---------------
0 टिप्पणियाँ