रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर द्वारा धमाना गांव में सोलर लालटेन का वितरण

 


उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर ने उदयपुर से लगभग 75 किमी दूर स्थित धमाना गांव में सोलर लालटेन का वितरण किया।

क्लब सचिव हेमन्त मेहता ने बताया कि सोलर लालटेन का वितरण क्लब सचिव एवं आरसीसी सदस्य कमल व्यास द्वारा ग्राम सरपंच विष्णु हेड़ा, अधिवक्ता भेरूलाल गौड़ एवं अन्य शासकीय अधिकारियों व धामना गांव और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। यह सोलर लालटेन उन परिवारों को दिया गया है जिनके घर में लाइट कनेक्शन नहीं है और जो रात में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। क्लब की इस पहल से अंधेरे में पढऩे वाले बच्चों को भी सुविधा होगी।

इस अवसर पर क्लब के सचिव आरटीएन हेमंत मेहता ने कहा कि हम सभी के लिए खुशी का पल है जब हमने लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखी। रोटरी क्लब के इस प्रयास से अंतत: केरोसिन लालटेन पर व्यक्ति/बच्चों की निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी और यह स्वच्छ वातावरण के लिए ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत के उपयोग को भी बढ़ावा देगा।

----------------------------------------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ