सडक़ निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही, लग रहे है मिली भगत के आरोप आस्था से जुड़ी है गेटवे ऑफ चौरासी सडक़, गुणवत्ता सुधारने के लेकर दी चेतावनी

 ओबरी। ओबरी से छाणी मगरी वाया फावटा तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा लाखों की लागत से सडक़ उन्नयन और र्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सडक़ निर्माण में कार्य एजेंसी के द्वारा जमकर भर्राशाही की जा रही है। शासन के मापदंडों को दरकिनार कर लापरवाही पूर्वक सडक़ निर्माण का कार्य किया जा रहा है। लाखों रुपए की लागत से बन रही सडक़ पर मुरुम की जगह मिट्टी डाली जा रही है। इस वजह से सडक़ की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सोमवार दोपहर को ग्रामीणों ने सडक़ निमार्ण कार्य रूकवा दिया। 

6 माह भी नहीं टिक पाएगी नवनिर्मित सडक़

सडक़ निर्माण के बारे में फावटा पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सडक़ को खराब तरीके से बनाया जा रहा है। ठेकेदार इसमें मुरुम की जगह मिट्टी डाल रहे हैं जिसके कारण सडक़ ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी। आने वाले 6 माह में ही बारिश की वजह से सडक़ पूरी तरह उखड़ भी सकती है। उसके बाद ग्रामीणों को पुराने खस्ताहाल सडक़ पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। खराब सडक़ निर्माण की शिकायत निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से की गई लेकिन वे ग्रामीणों से कहते हैं कि हमे जैसा आर्डर मिलता है हम वैसा काम कर रहे हैं। इसके लिए हमारे बड़े अधिकारियों से बात करो, ऐसा बोलकर कर्मचारी भी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

गुणवत्ता नहीं सुधरी तो ग्रामीण होंगे लामबंद

ओबरी से छाणी मगरी वाया फावटा तक बन रही सडक़ निर्माण की गुणवत्ता को देखकर ओबरी सरपंच शंकरलाल डामोर, फावटा सरपंच रूपलाल परमार, पूर्व सरपंच हरिहर परमार, गजेन्द्रसिंह पंवार, निर्भयसिंह चौहान, प्रतापसिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह सहित अन्य ग्रामीणों में काफी नाराजगी बनी हुई है। उनका कहना है कि कितने सालों के बाद यह सडक़ का निमार्ण व कायाकल्प किया जा रहा है इसके लिए शासन के द्वारा लाखों रुपए खर्च कर सडक़ बन रही है। सडक़ बन जाने से आवागमन में और सुविधा होगी व निर्माण हो जाने पर आवागमन और अधिक बढ़ जाएगा लेकिन खराब स्तर के सडक़ निर्माण से सडक़ ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी। इस वजह से ग्रामीणों में नाराजगी है। पूर्व में कलेक्टर के नाम सागवाड़ा एसडीएम को शिकायत के बावजूद सडक़ निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों के द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों ने लामबंद होकर सडक़ पर उतरने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब से सडक़ निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है तब से सडक़ निर्माण संबंधित विभाग के इंजीनियर नियमित निर्माण कार्य को देखने नहीं आ रहे हैं जिसके चलते सडक़ निर्माण में मनमानी की जा रही है। सडक़ पर इसी
तरह मिट्टी डालते रहे तो सडक़ की गुणवत्ता और भी बदतर हो जाएगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

धुल फाक रहे वाहनधारी

ओबरी से छाणी मगरी वाया फावटा सडक़ के तहत बनाई गई सीसी सडक़ बनने के बाद अभी तक उस पर मिट्टी नहीं हटाए जाने से वहां से गुजरने वाले वाहनधारियों को धुल फाकनी पड़ रह्वही है। साथ ही ठेकेदार ने ना ही बाई पास के लिए कोई साइन बोर्ड लगाया है। बोर्ड नहीं लगाने से बाहर से आने वाले वाहनधारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकरियों की शह पर ही ठेकेदार अपनी मन मर्जी चला रहा है।


फोटो केप्शन ३१ओबरी०१.जेपीजी

ओबरी से छाणी मगरी वाया फावटा सडक़ निमार्ण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही का विरोध करते हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ