दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण


 दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के प्रांगण में विद्यालय के प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमति अपूर्वा अग्रवाल तथा प्राचार्य संजय नरवरिया द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर मौजुद कक्षा प्रेप की छात्रा रियांशी अग्रवाल ने महात्मा गाँधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थी जीवन में अंहिसा की महत्ता पर जोर दिया। स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने कक्षा अध्यापक के साथ वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर अपने घर से ऑन लाइन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिसमे बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जुड़ी घटनाओं का कोविड के कारण से सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए गूगल मीट पर प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने विद्यालय परिवार, बच्चों व अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ