स्त्री लज्जा भंग के आरोप में दो गिरफ्तार
सीमलवाड़ा। धंबोला पुलिस ने स्त्री लज्जा भंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआई भैयालाल आंजना ने बताया कि सरथुना फला मुवाड़ा निवासी महिपाल पुत्र मोहनलाल डामोर और भरतलाल डामोर को स्त्री लज्जा भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 11 जनवरी 2022 का है जिसमें एक किशोरी हैंडपंम पर पानी भरने गई थी उस दौरान आरोपी आए और जबरन पकड़ कर घर ले जाने लगे थे, बीच बचाव की कोशिश की लेकिन लेकिन कपड़े फाड़ दिए थे, छाती में चोंट भी आई थी। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल राजाराम रेबारी ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।स्त्री लज्जा भंग के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी।
--------------------
0 टिप्पणियाँ