शान से फहराया तिरंगा
सीमलवाड़ा। कस्बे के विनोबा भावे खेल मैदान में 73वें गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बिना किसी भीड़भाड़ के व बिना किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्लॉक स्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम उपखंड अधिकारी हनुमान राम चौधरी ने किया।
इस मौके पर तहसीलदार जगदीश चंद्र बामणिया, नायब तहसीलदार विवेक गरासिया, प्रधान कारीलाल ननोमा, बीडीओ मणिलाल मईडा, सीबीईओ लक्ष्मण कुमार डामोर सरपंच विजय पाल डोडियार, परेश पाटीदार, उपप्रधान सीता अहारी, पंसस महेंद्र भगोरा सीआई भैयालाल आंजना, एससीबीईओ धनपाल भोई, मनोज कलाल, एसआई बंसीलाल पाटीदार, प्रकाश पंडया, नूर आलम खान मकरानी विपिन कोठारी, रूप चंद भगोरा, संस्था प्रधान इब्राहिम शेख, विभा उपाध्याय यशोदा भगोरा, जयेश वसीटा, कृष्ण कुमार सिंह, देवेंद्र दर्जी मौजूद रहे। वहीं पंचायत समिति परिसर में प्रधान कारी लाल ननोमा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में उप प्रधान सीता अहारी, सीडीपीओ कार्यालय में सीबीईओ लक्ष्मण कुमार डामोर, बालिका विद्यालय में संस्था प्रधान विभा उपाध्याय, इंडियन पब्लिक स्कूल में निदेशक विपिन शर्मा ने झंडा रोहण किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया।
उसी प्रकार ग्राम पंचायत बांसिया में सरपंच सूरज देवी डोडियार ने ध्वजारोहण किया। गोविंद गुरु राउमावि बांसिया में प्रिंसिपल अरविंद सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार, सरपंच सूरज देवी डोडियार समेत मौजूद रहे।
गोविंद गुरु राउमावि बांसिया में ध्वजारोहण करते हुए प्रिंसिपल।
---------------------
0 टिप्पणियाँ