शराब तस्करी करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार
सीमलवाड़ा। धंबोला पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब मय बाइक जब्त की है। सीआई भैयालाल आंजना ने बताया कि एसपी सुधीर जोशी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की रोकथाम को लेकर कार्रवाई अंतर्गत थाना क्षेत्र के सरथूना में कार्रवाई की गई हैं। मुखबिर की सूचना मिली थी की दो व्यक्ति एक बाइक से शराब गुजरात तस्करी करने जा रहे हैं। सूचना पर सरथुना चौकी प्रभारी राजाराम रेबारी, शैलेश कुमार, कानसिंह ने सरथुना फला ढेढिय़ा से कालियाकुंआ गुजरात सीमा मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक बाइक आने पर रुकवा कर तलाशी लेने पर 24 बोतल बियर, 24 बोतल टीन बीयर एवं 48 पव्वे देशी मदिरा बरामद हुए। पुलिस ने आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर पाडवा थाना सागवाड़ा निवासी पंकज पुत्र गोकल पाटीदार एवं गड़ा वेजनिया थाना ओबरी निवासी प्रकाश पुत्र रमनलाल ननोमा को गिरफ्तार कर बाइक को भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
अवैध शराब परिवहन के मामले में गिरफ्तार किए गये दो आरोपी।
----------------
0 टिप्पणियाँ