21वें जन्मदिन के उपलक्ष में मित्र मण्डल सहित 21 युनिट रक्तदान


डूंगरपुर।
ब्लड बैंक सामान्य चिकित्सालय में आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ वंदना सिंघल की उपस्थिति में धार्मिक सेवक ने अपने 21वें जन्मदिन के उपलक्ष में मित्र मण्डल सहित 21 युनिट रक्तदान किया। 

जन संपर्क अधिकारी (र.स.व.) पदमेश गांधी ने बताया कि युवामण्डल सिंधी समाज से नरेश कामरा, हरीश थदानी के अलावा डॉ प्रतिक मीणा, सपना फाउण्डेशन, रॉयल गु्रप डूंगरपुर सहित अन्य मित्रगणों द्वारा रक्तदान किया गया। इस मौके पर आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ वंदना सिंघल, डॉ कौस्तुभ सिंह, डॉ प्रतिक मीणा, डॉ मोहम्मद खुशनूद, डॉ ताराचंद बाहमी, राजेन्द्र सेवक, छगनलाल ननोमा, पुनम राठौड, गौरव पंचाल, विनय पाटीदार, कौशल शर्मा एवं ब्लड बैंक काउंसलर अंजली पाटीदार द्वारा कार्य संपादित किया गया। ब्लड बैंक की ओर से सभी रक्तदाताओ को सम्मान पत्र एवं डॉनर कार्ड दिये गये। 


कैप्शन : 

रक्तदाताओ को सम्मान पत्र एवं डॉनर कार्ड देते ब्लड बैंक प्रभारी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ