राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के तहत संचालित मोबाईल हैल्थ टीम ने किया चिन्हीत
राजसमंद। मासूम नौनिहाल दो वर्षीय विनोद बागरिया के हार्ट का ऑपरेशन उदयपुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में सफलता से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना बिल्कुल नि:शुल्क किया गया। जिससे इस बच्चे को जहां नया जीवन मिला है वही पूरे परिवार को बिना किसी खर्च उपचार होने से बड़ा सम्बल मिला है ।
आरबीएसके कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया कि कुम्भलगढ़ ब्लॉक के कांलिजर पंचायत में बागरिया बस्ती निवासी रमेश के दो वर्षीय पुत्र विनोद राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोबाईल हैल्थ टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान दिल की बिमारी से ग्रस्त पाया गया। टीम द्वार जिला स्तर पर रेफर करने के बाद बच्चे को प्राईवेट मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिये रेफर किया गया जहां बच्चे का सफलतापूर्वक हार्ट का ऑपरेशन हुआ और अब वह पूरी तहत स्वस्थ है।
मोबाईल हैल्थ टीम के डॉ जगदीश पानेरी ने बताया की हैल्थ स्क्रीनिंग के दौरान विनोद के शारिरीक लक्षणो से पता लगा की बच्चा गंभीर हद्य रोग से ग्रस्त है।
विनोद के पिता रमेश बागरिया ने बताया कि वह झाडू बनाने और गांवो में घर - घर बेचने का कार्य करता है। कोई झाडू के बदले अनाज देता है तो कभी कोई रूपये ऐसे में इतना मंहगा ऑपरेशन करवाना उसकी आर्थिक स्थिती के माकुल नही था। बच्चा को जन्म से ही यह समस्या थी लेकिन वह स्थानिय स्तर पर ही अनजानी बिमारी का हल ढूंढ रहा था।
वह बताता है कि उपचार से पहले बच्चे का बार - बार जी घबराता था, वह ज्यादा खेल भी नही पाता, थका - थका सा रहता, वजन भी नही बढ़ रहा था तथा बच्चे के नाखुन भी बेंगनी हो रहे थे। ऐसी स्थिती में बच्चे को देखकर परिवार परेशान था। इन्ही स्थिती में उनके गांव में आरबीएसके कार्यक्रम के तहत पहुंची टीम ने बच्चे की बिमारी को चिन्हीत कर उन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन की जानकारी दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से एक गरीब परिवार के चिराग को नया जीवन मिला है वो भी बिना किसी आर्थिक बोझ के।
0 टिप्पणियाँ