गलियाकोट। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटा का गांव में भामाशाह प्रकाश प्रजापत एवं पूंजीलाल प्रजापत के द्वारा उनकी मां स्वर्गीय केसरबाई एवं स्वर्गीय भीखा प्रजापत की स्मृति में उनके दोनों पुत्रो द्वारा स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटा का गांव, सरस्वती विद्या निकेतन, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को भोजन कराया गया। साथ ही कक्षा 1 से 8 के छात्र छात्राओं को स्कूल बेग वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा पगड़ी व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्था प्रधान मनोज भट्ट ने दिया एवं आभार बनवारी लाल पाटीदार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यायल स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।
कैप्शन :
स्कूल बैग वितरित करते भामाशाह एवं उपस्थित छात्र।
0 टिप्पणियाँ