डूंगरपुर। जिले में सुरक्षा गार्ड में सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर विशेष भर्ती अभियान 14 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं संयुक्त तत्वधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती चयन कार्यक्रम जिला डूंगरपुर में ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। जिसके तहत 19 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावला में शारीरिक मापदंड के बाद में 19 युवाओ का चयन किया गया। जारी कार्यक्रम के तहत आगामी भर्ती दिनांक 20 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागवाड़ा, 21 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाडा, 22 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछीवाड़ा, 23 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महारावल डूंगरपुर में प्रात: 11 से 4 बजे तक रखा गया है।
एसएससीआई/ एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया है कि न्यूनतम योग्यता दसवीं पास, लंबाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 किलो, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर, आयु 21 वर्ष से 36 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिजिकल फिट होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को एक माह का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी को अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होना है। साथ ही इच्छुक अभ्यर्थी के लिए दोनों वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य है। आगामी भर्ती स्थानों पर किसी भी क्षेत्र का इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मो.न. 6367735887, 6201688635, 8178300610 अभ्यर्थी सम्पर्क कर सकता हैं।
0 टिप्पणियाँ