मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना : जिले में 6 निजी अस्पताल सहित 82.35 फीसदी परिवार जुड़े

 बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बांसवाडा जिले में अब छह निजी अस्पताल जुड़ चुके है। इससे अब जिलेवासियों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होगी। सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से लागू की थी। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर परिवारों को जोड़ रहा है। ताकी इस योजना का लाभ अधिकतम लोगों को मिल सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि जिले में अब तक 3 लाख 94 हजार 173 परिवार जुड़े हुए है। जो कुल परिवार का 82.35 फीसदी है। उन्होंने बताया कि शेष रहे परिवारों को भी मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे है। साथ ही अब तक इस योजना में जिले में ही 4953 परिवारों को लाभ मिल चुका है। यह आंकड़ा केवल जिले का है। कई परिवारों ने उदयपुर में भी इलाज करवाया है

यह अस्पताल जुड़े जिले में

बांसवाड़ा जिले में अब तक छह निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ चुके है। जहां पर बीमा परिवार योजना से जुड़े निर्धारित पैकेज का लाभ उठा सकते है। स्वास्थ्य मल्टीस्पेशलिस्ट, मेवाड़ ऑर्थोपेडिक, ज्ञायक, श्रीजी, जैन आई अस्पताल और वागड़ अस्पताल जुड़े हुए है। वहीं बागीदौरा का एक निजी अस्पताल का प्रोसेस प्रगतिरत है।अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भरतराम मीणा ने बताया कि जिले में निजी अस्पतालों के अलावा 22 सीएचसी भी इस योजना से जुड़े हुए है।

नि:शुल्क श्रेणियों को छोडक़र 850 रूपए में जुड़ सकता है कोई भी परिवार

एडिशनल सीएमएचओ डॉ भरतराम मीणा ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लघु-सीमांत कृषक, खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवार, संविदा कार्मिक आदि को निशुल्क बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी परिवार 850 रूपए का शुल्क जमाकरा कर बीमा योजना में पंजीयन करा सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार के लिए शुल्क 850 रूपए ही रहेगा।

ईमित्र पर जाकर करवा सकते है पंजीयन

इस बीमा योजना से जुडऩे के लिए परिवार का जन आधार कार्ड होना जरूरी है। संबंधित परिवार ईमित्र केंद्र पर जाकर पंजीयन करवा सकता है। यदि किसी के पास जन आधार कार्ड नहीं है तो सबसे पहले जनआधार कार्ड के लिए पंजीयन कराना होगा।

चिरंजीवी योजना में पांच पंजीयन कराने पर मिलेगी 500 रूपए की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मे अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी ने नई योजना प्रारंभ की है। अब सरकारी कार्मिकों को इस योजना के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। फील्ड स्तर पर सेवाएं दे रहे विभिन्न कार्मिक जैसे आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनएनएम, पंचायतकर्मी व अन्य सरकारी विभाग को प्रोत्साहन योजना में शामिल किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि फील्ड स्तरी कार्यकर्ता एवं अन्य सरकारी विभाग के कार्मिक अपने संबंधित क्षेत्र में पंजीयन से वंचित रहे लोगों का सर्वे करेंगे। सर्वे के बाद योजना मे ंपंजीयन से वंचित रहे सभी परिवारों को योजना से जोडऩे के लिए ई मित्र पर जाकर पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने बताया कि योजना में पंजीयन के लिए संबंधित कार्यकर्ता को प्रति पांच परिवार पंजीयन करवाने पर 500 रूपए की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। पांच से अधिक पंजीयन कराने करवाने पर 100 रूपए प्रत्येक परिवार के हिसाब से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान जनआधार के माध्यम से किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ