किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य करें इसमें किसी प्रकार की न बरतें : मंत्री बामनिया

 टीएडी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश

बांसवाडा। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू-जल राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने खेती बाडी से खुशहाली मे नहरी सिचाई को महत्वपूर्ण बताते हुए माही व सिचाई विभागीय अधिकारियों से कहा है कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य करें इसमें किसी प्रकार की देरी या ढिलाई न बरतें।

मंत्री बामनिया ने यह निर्देश गुरुवार को बांसवाडा सर्किट हाउस में माही, सिंचाई, सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में माही परियोजना के अधीक्षण अभियन्ता अनिल गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जितेन्द्र वर्मा, सिचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र सिंह दांतला, अधिशासी अभियन्ता जलदाय खण्ड बांसवाडा के प्रकाश रेगर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता संदीप चेलावत सहित माही व सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक में माही व जल संसाधन विभाग के विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आबापुरा व छोटी सरवन क्षेत्र गामदा,लावडा खोरा(झरनिया)मुलिया, चन्दोरड, वडलीपाडा मानजी व भूतापाडा तालाब व नहर निर्माण जिर्णोद्वार के प्रस्तावों का तखमीना तैयार कर शीघ्र प्रसतुत करें । उन्होंने माही विभाग के अधिकारियों को कहा कि माही परियोजना के अन्तर्गत जल्दा माईनर तथा दानपुर क्षेत्र के घोडी तेजपुर में लिफ््ट के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में सिचाई व्यवस्थाओं को ओर अधिक सुदृढ बनाने के लिए शीघ्र सर्वे कार्य को गंभीरता के साथ करने और ओर इसमें किसी भी प्रकार की कमी नही रखने के भी निर्देश सिचाई व माही के अधिकारीयों को दिए। बैठक में सडक व मरम्मत कार्य को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ