व्यक्तिगत आयकर सीमा व टैक्स स्लेब में कोई बदलाव नहीं

 उदयपुर। केन्द्र सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया स्टाफ एसोसिएशन जयपुर सर्किल के पूर्व उपाध्यक्ष पी.एस.खींची ने कहा कि व्यक्तिगत आयकर सीमा व टैक्स स्लेब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो कर्मचारियों के लिए निराशाजनक है। साथ ही राजकोषीय घाटा जीडीपी के 3.3 प्रतिशत उपर रहेगा। चालू खाता घाटा जो अभी 2.7 अरब डॉलर है, जिससे भुगतान संतुलन की स्थिति बिगड़ेगी। इस पर कोई नियंत्रण इस बजट में नहीं है, जिससे मुद्रास्फीति दर बढ़ेगी जो महंगाई व बेरोजगारी को बढ़ाएगी।

  खींची ने कहा कि 80-सी स्टेंडर्ड डिडक्शन, हाउसिंग ऋण ब्याज छूट सीमा में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। बैंक एनपीए 10 लाख करोड़ है, उसके लिए कोई प्रावधान नहीं है। पूर्व बजट में बेड बैंक की स्थापना कोई भूमिका सराहनीय नहीं रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ