विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नि:शुल्क कैन्सर रोग परामर्श एवं जांच शिविर कल से

 उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, भीलों का बेदला की ओर से विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 2 फरवरी से कैन्सर के मरीजों के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

2 से 4 फरवरी तक आयोजित इस तीन दिवसीय नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर में कैन्सर रोग एवं बोनमेरो टॉन्सप्लान्ट विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन एवं कैन्सर रोग सर्जन डॉ. सौरभ शर्मा प्रात 9.30 से दोपहर 2.30 तक ब्लड कैन्सर, बच्चों के कैन्सर, हेड एवं नेक कैन्सर, स्तन कैन्सर, बच्चेदानी एवं ओवरी का कैन्सर, आंत एवं पेट का कैन्सर, फेफडों के कैन्सर के रोगियों को नि:शुल्क परामर्श देगें। पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में कैन्सर रोगियों को नि:शुल्क परामर्श, एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरें, सोनोग्राफी पर 30 प्रतिशत, ब्लड (रक्त) एवं मूत्र की जांचों पर पर 40 प्रतिशत तथा सभी तरह के कैन्सर के ऑपरेशन पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

-------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ