सागवाड़ा। पुनर्वास कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर पर सर्व समाज द्वारा शिव परिवार रामेश्वरम मंदिर व अंबे माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, पीपल वृक्ष की यज्ञोपवित, रामद्वारा में चरण पादुका पूजन प्रतिष्ठा तथा गणेश मंदिर शिखर प्रतिष्ठा के चार दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव की मूर्ति न्यास सहित पूर्णाहुति विप्रोवरो की वैदिक मंत्रोच्चार व सांसद कनकमल कटारा के आथित्य में संपन्न हुई। मुख्य यजमान बसंती देवी सुख लाल पटेल परिजन द्वारा भक्तों हेतु महाप्रसाद का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी संरक्षक ध्यानी लाल कंसारा, समाज सेवी प्रभुलाल वाड़ेल, अध्यक्ष बंशीलाल पंचाल, प्रतिष्ठा कमेटी अध्यक्ष कमलेश राव, किशोर भट्ट, कन्हैया लाल व्यास, पंकज शाह, जितेंद्र जोशी, मनोहर लाल पटेल, मोहन लाल कलाल, राज जोशी, मनोहर लाल पंचाल, जयश्री राव, भावना पंचाल सहित सर्व समाज के भक्त उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ