उदयपुर। सद्भाव सेवा फाउण्डेशन की ओर से 5 फरवरी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सोनारिया, लखावली में बसंत पंचमी उत्सव सरस्वती पूजन के साथ प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर 60 से अधिक बच्चों को स्वेटर, कम्बल, स्लीपर्स, टूथपेस्ट, टूथब्रश, बिस्किट, चोकलेट आदि वितरित किये गये।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फाउण्डेशन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि फाउण्डेशन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य, कुपोषण, पर्यावरण, पानी व भोजन बर्बादी रोकने के प्रति जागरूकता पैदा करना है और बच्चों के माध्यम से उनका यह उद्देश्य घर घर तक पहुंचाया जा सकता है। इसलिए फाउण्डेशन नियमित रूप से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता चला आ रहा है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा विद्यालयी स्टाफ उपस्थित रहे। फाउण्डेशन की ओर से तुषार मेहता, रेखा अग्रवाल, केशुलाल, सूर्यवीर सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक दिनेश पालीवाल ने फाउण्डेशन सहित पधारे हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ