ऑनलाइन इंटरेस्टिंग सेशन सीरीज की शुरुआत

 


उदयपुर। मुस्कान फाउंडेशन के विभिन्न रचनात्मक विषयों पर ऑनलाइन इंटरेस्टिंग सेशन सीरीज की शुरुआत शनिवार को हुई। मुस्कान फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि सीरीज की शुरुआत भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी योगनिक बाघेल के साथ लाइफ ऑफ सिविल सर्वेंट विषय पर विस्तृत चर्चा से की गयी। बाघेल ने बताया कि सिविल सेवा देश की सर्वोत्तम सेवा है जिसका भाग बनना अपने आप में अत्यंत गौरवशाली है। सेशन में 850 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। आगामी दिनों में विभिन्न विषयों पर मुस्कान फाउंडेशन द्वारा इंटरेस्टिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ